
बरेली | बहेड़ी के दमखोदा ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री अताउर्रहमान के भाई हाजी वफाउर्रहमान का पर्चा निरस्त किये जाने से नाराज़ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय के सामने धरना दिया और जमकर हंगामा और नारेबाजी की| इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय बीजेपी विधायक के ख़िलाफ़ जमकर नारे लगाए | समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अगम मौर्य और पूर्व मंत्री अताउर्रहमान ने शासन प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने के गम्भीर आरोप लगाए हैं | कई घँटे चले धरने और हंगामे को देखते हुए मौके पर एसडीएम सीओ के साथ साथ कई थानों की पुलिस एवं पीएसी भी तैनात कर दी गयी | कई घण्टों के हंगामे के बाद ज़िलाधिकारी की तरफ से पांच समाजवादी पार्टी के पांच लोगों को और आर.ओ .को कल शुक्रवार को बरेली बुलाकर इस बारे में बात करने का आश्वासन मिलने के बाद समाजवादी पार्टी की तरफ से धरना समाप्त कर दिया |




