
बरेली | आंवला थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो झारखण्ड के तस्करों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है | पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग क्षेत्र में संगीन वारदात देने की फ़िराक में है | पुलिस ने सूचना सही मानते हुए घूमने फिरने वाले लोगों पर अपनी नजर बनाना शुरू कर दी | इसी दौरान पुलिस ने एक अपाचे बाइक पर बैठे चार लोगों को चार किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया | पुलिस की पूछताछ में पता चला कि तस्करी करने वालों में लखन मुंडा पुत्र नारायण मुंडा , उदय मुंडा पुत्र सुखराम मुंडा झारखण्ड राज्य का रहने वाला है जबकि दो साथी ओमबाबू मौर्य पुत्र रोशनलाल , कुंवरपाल पुत्र भोलेराम आंवला थाना क्षेत्र का रहने वाला है |
बेरोजगार युवकों से करवाते थे अफीम की तस्करी
आरोपी कुंवर पाल ने पुलिस की सख्ती से हुई पूछताछ में बताया कि वह झारखण्ड से सस्ते दामों में अफीम को वहां के स्थानीय बेरोजगार युवकों से अफीम की तस्करी कराके आंवला मंगवाता है और बाद में पंजाब के बड़े तस्कर जयपाल सिंह और करनाल सिंह को ऊँचे दामों में बेच देता है साथ ही पैसे का लेनदेन भी अपने चचेरे भाई राकेश के खातों से करता है |
तस्कर कुंवरपाल की सम्पत्ति की होगी जाँच
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि आंवला थाना क्षेत्र से चार पेडलर गिरफ्तार हुए जिनके पास से चार किलो अफीम बरामद हुई है | पकड़े गए चार लोगों में से दो आंवला थाना क्षेत्र के रहने वाले है जिनके नाम कुंवरपाल और ओमपाल है इनके अलावा दो पेडलर उदय मुंडा, लखन मुंडा झारखण्ड का रहने वाला है | पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह अफीम का मेटेरियल झारखण्ड से लाते है और आंवला में तैयार करके करनाल हरियाणा, पंजाब में बेचते है | इस सम्बन्ध में गंभीरता से जाँच की जा रही है | वही पुलिस को यह भी जानकारी हुई है कि कुंवर पाल ने अवैध रूप से संपत्ति बनाई है , जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है |




