बदायूं की सनसनी वारदात का खुलासा, सर्राफ की बहन के प्रेमी ने कराई थी सर्राफ की सुपारी किलर से हत्या, तीनो आरोपी गिरफ्तार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज गुप्ता

उत्तर प्रदेश के बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में थाने से 200 मीटर दूर 27 अगस्त की शाम को सर्राफ व कपड़ा के हत्या के मामले का पुलिस का खुलासा कर दिया है। पुलिस खुलासा करते हुए बताया कि हत्याकांड का मास्टरमाइंड सर्राफ की बहन का प्रेमी निकला है। जिसने दो सुपारी किलरो से हत्या कराई । जिसमे एक पश्चिम बंगाल और दूसरा राजस्थान का सुपारी किलर है । पुलिस ने मास्टमाइंड समेत दोनों सुपारी किलरों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद किये है ।

जानकारी के मुताबिक हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव भाऊनगला निवासी राकेश गुप्ता की 27 अगस्त की रात को दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात कस्बे में सर्राफ की दुकान के अंदर हुई थी।

एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान ने खुलासा करते हुए बताया कि सर्विलांस और पुलिस टीम की संयुक्त तफ्तीश में सामने आया कि हत्याकांड का मास्टरमाइंड अलापुर कस्बा के मुहल्ला बजरिया का सुमित गुप्ता निकला है । रविवार को पुलिस टीम ने गूरा बरेला तिराहा से सुमित गुप्ता को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान हत्या के मास्टमाइंड सुमित ने बताया कि मृतक राकेश गुप्ता की बहन से उसके प्रेम संबंध थे। जिसके चलते सर्राफ ने उससे 4.5 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बाद सर्राफ ने अपनी बहन की शादी चोरी छुपे दिल्ली में कर दी थी।

जब सुमित ने उधारी का तकादा दिया तो सर्राफ ने रुपये देने से मना कर दिया था। जिसके चलते सुमित सर्राफ राकेश गुप्ता से रंजिश मानने लगा था। सुमित ने सर्राफ के हत्या करवाने की ठान ली थी। इस बीच सुमित की मुलाकात वट्सएप ग्रुप पर श्रीराम सोनी पुत्र राजकुमार सोनी निवासी गांव व थाना सरदारनगर जनपद चुरू राज्य राजस्थान और अमन वर्मा पुत्र संजय वर्मा निवासी गांव व थाना बोगडोगरा जिला दार्जिलिंग राज्य पश्चिम बंगाल से हुई।

दोनों ने हत्या करने के एवज में सुमित से पांच लाख की डिमांड रखी। इस पर सुमित रुपये देने पर राजी हो गया। सुमित के बुलावे पर दोनों युवक 26 अगस्त को दिल्ली से यहां आ गए। इसके बाद सुमित ने दोनों को तमंचा और कारतूस उपलब्ध कराया। इसके बाद अगले दिन तय समय पर दोनों सर्राफ की दुकान पर पहुंचे और गोली मारकर हत्या कर दी।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment