बरेली : किला पुलिस ने कटघर क्षेत्र से नकली मोबिल आयल बनाने की पकड़ी , पिता -पुत्र गिरफ्तार 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | अगर आपने अपनी आपकी मोटरसाइकिल मोबिल आयल  डालने  के बाद कोई चेंजिंग नहीं आई है तो संभव है कि आपकी गाड़ी में डाला गया मोबिल आयल नकली हो | बरेली  की किला पुलिस  ने ऐसा ही एक मामला का खुलासा किया है  जहां पिता -पुत्र  नकली मोबिल आयल बनाने का काम किया करते थे | जानकारी के मुताबिक बरेली के किला थाना क्षेत्र के कटघर में नकली मोबिल बनाने की एक मुखबिर से सूचना मिली थी | पुलिस ने सूचना को सही मानते हुए छापा मारा तो मौके से बड़ी संख्या में नकली मोबिल आयल बरामद होने के साथ तेल बनाने का सामान और उपकरण बरामद किये है | पुलिस ने छापे के दौरान बीबीए के छात्र पुत्र सहित पिता को गिरफ्तार किया है।  बताया जाता है कि पिता पुत्र नकली मोबिल आयल बनाकर बाजार में सप्लाई कर दिया करते थे | 
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली मोबिल आयल, मोबिल आयल बनाने के उपकरण और दो लोगो को गिरफ्तार किया है।  पुलिस के मुताबिक बरेली के किला  थाने की पुलिस ने मुखवीर की सूचना जब कटघर मोहल्ले में रहने वाले हसीन अख्तर के घर पर छापा मारा तो घर के अंदर का नजारा देख कर पुलिस दंग रह गई ।घर के अंदर नकली मोबिल ऑयल की अवैध फैक्ट्री चल रही थी । फैक्ट्री के अंदर केमिकल को मिलाकर नकली मोबिल ऑयल  बनाया जा रहा था | फैक्ट्री में नकली मोबिल ऑयल को बनाकर नामी-गिरामी कंपनियों के डिब्बों में पैक किया जा रहा था| 

पुलिस ने बताया कि बरेली के निजी कॉलेज में बीबीए के छात्र वसीम को उसके पिता हसीन अख्तर के साथ नकली मोबाइल बनाने की फैक्ट्री के आरोप में गिरफ्तार किया है बीबीए का छात्र अपने पिता के गोरखधंधे में उनका साथ देता था | पुलिस की गिरफ्त में आए बीबीए के छात्र वसीम अख्तर  ने खुद को निर्दोष बताया है | एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि किला थाने पर एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि किला थाना क्षेत्र के कटघर  स्थित  एक घर में नकली मोबिल आयल बनाया जा रहा है | सूचना को सही मानते हुए पुलिस ने घर पर छापा मारा तो मौके से 550 लीटर नकली मोबिल बरामद हुआ साथ ही नकली मोबिल बनाने का सामान और उपकरण बरामद हुए है |इस सम्बन्ध में  पुलिस ने  हसीन अख्तर और उसके बेटे वसीम अख्तर को गिरफ्तार किया  गया है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment