
फतेहगंज पश्चिमी।। स्मैक की खेप के साथ हिरासत में लिए गए युवक की निशानदेही पर हरिद्वार की पुलिस टीम ने क़स्बा में छापामारी कार्यवाही करके युवक की माँ को पूछताछ करने के लिए हिरासत में लेकर हरिद्वार ले गयी है।छापामारी कार्यवाही की भनक लगने पर कस्बा के स्मैक तस्कर फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले कस्बा के मोहल्ला सराय निवासी एक नामचीन व्यक्ति का बेटा को स्मैक की बड़ी खेप के साथ हरिद्वार के थाना श्यामपुर की पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पूछताछ में उसने कस्बा के एक बड़े स्मैक तस्कर का माल बताया है।साथ ही उसने स्मैक के कारोबार से कमाये गए धन को अपनी माँ के खाते में जमा करना बताया है।जिसके चलते सोमवार को थाना श्यामपुर के प्रभारी रघुवीर सिंह रावत की अगुवाई में महिला सिपाही समेत पांच सदस्यीय टीम ने थाना में आमद कराकर मोहल्ला सराय में राजू के घर छापा मारकर उसकी माँ को हिरासत में लिया है। पुलिस टीम घर मे रुककर भी काफी देर तक पूछताछ करती रही।लेकिन महिला ने खाता में जमा रकम के बारे कोई संतुष्ट जबाब नही दिया। जिस कारण टीम तस्कर की माँ को अपने साथ हरिद्वार ले गयी है।उधर टीम के द्वारा क़स्बा में छापामारी की भनक जब कस्बा के अन्य तस्करो को लगी तो वह घरों में ताला डालकर फरार हो गए।




