शाहजहांपुर : नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से हुई मौत,घटना से मृतकों के घर में मचा हड़कंप

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नदी में नहाने गए दो लड़कों की नहाते समय अचानक डूबने से मौत हो गई । आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में दोनों लड़कों को नदी से बाहर निकाला जिसके बाद दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक थाना सिधौली क्षेत्र में दो मौसेरे भाई वीरेश और विशाल खन्नौत नदी में नहाने गए थे। जहां नहाने के दौरान अचानक वीरेश का पैर गहराई में चला गया और वह गोते लगाने लगा यह देख विशाल ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी पानी की गहराई में समा गया। जब तक लोग कुछ कर पाते तब तक दोनों लड़के पानी में डूब गए थे। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने दोनों को पानी से बाहर निकाला। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों लड़कों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लड़कों की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज