बंगाल के बाद यूपी में होगा खेला , भाजपा को जाना ही होगा : ओमप्रकाश राजभर

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

वाराणसी | सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी मोर्चे में है | वह मोर्चे के साथ चुनाव लड़ेंगे | उनसे कोई झगड़ा नहीं है अभी सीटों को लेकर को बंटवारा भी नहीं हुआ है और ना कोई बैठक हुई है | उनके प्रदेश अध्यक्ष ने बयां दिया कि वह 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है | लेकिन यह बता दिया गया की उन्हें 100 सीटे मिल गई है | ऐसा नहीं है पता नहीं क्यों तूल दिया जा रहा है | ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में खेला हुआ है | यूपी में भी खेला होगा , बीजेपी को उत्तर प्रदेश से जाना तय है | उन्होंने उत्तर प्रदेश में हो रहे पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के मुद्दे पर कहा कि यहां लोकतंत्र की हत्या हो रही है | चुनाव आयोग के रिटर्निंग ऑफिसर की जगह मंत्री बैठकर ,मंत्री पर्चे की जाँच कर रहे हो तो क्या उम्मीद की जा सकती है | प्रदेश के सभी माफिया ,गुंडा , भ्रष्टाचारी दुराचारी सभी के सभी भाजपा में शामिल हो गए है | भाजपा ऐसी वाशिंग मशीन है इधर से निकलते है उधर से क्लीन होकर निकलते है | सोमवार को वाराणसी के शिवपुर में आयोजित संकल्प मोर्चे के घटक दल राष्ट्र उदय पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए ओमप्रकाश राजभर पहुंचे थे |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज