
बदायूं | थाना कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बदायूं के आंवला मार्ग स्थित ग्राम ललेई और बादल गांव के बीच यात्रियों से भरी प्राइवेट बस पेड़ से टकरा गई जिसमें चालक समेत एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया | सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगो ने घायलों को बस निकाला और अस्पताल के लिए इलाज के लिए भेजा | बताया जाता है कि घटना के समय बस में 35 लोग सवार थे। घटना में चालक पेड़ और बस के बीच में फंस गया था | पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए ड्राइवर को निकाला तथा फंसे यात्रियों को निकाला। पुलिस ने घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बस के ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है वही दो लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है |




