बदायूं : अंडरग्राउंड विघुत केबिल घोटाले को सदन में उठाएंगी : सांसद संघमित्रा 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज गुप्ता

 बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्य बयान जारी कर अंडरग्राउंड विघुत केबिल घोटाले को सदन में उठाने और ऊर्जा मंत्री से जांच कराने की मांग करेगी।रविवार को बदायूं की सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा कि अंडर ग्राउंड विद्युत केबिल में समाजवादी  सरकार के समय घोटाला किया गया था जिससे अब लोगों की जान जा रही हैं और मासूम जानवर करंट लगने से मर रहे है। अंडर ग्राउंड केबिल मानक के अनुसार नहीं पड़ी। जिसके तहत वह ऊर्जा मंत्री से मिलकर इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई  कराएंगी  और यह मुद्दा सदन में भी उठाऐंगी। उन्होंने यह भी कहा कि टीचर एचएन सिंह की मौत बिजली अंडरग्रॉउंड से नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के विकास पुरुष के घोटाले की वजह से हुई है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment