प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की आशंका जताते हुए मृतक के परिजनों ने चक्का जाम किया

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

फाइल फोटो : मृतक महफूज आलम

आदर्श ,वरिष्ठ पत्रकार 

बरेली । कोतवाली शीशगढ़ के  मोहल्ला बिलासपुर बस अड्डा  के प्रॉपर्टी डीलर एवं लकड़ी  का कारखाना चलाने वाले  महफूज आलम उम्र 28 वर्ष पुत्र फरियाद हुसैन का शव बीती रात एस आर पैट्रोल के पास पानी में भींगा हुआ मिला ,पुलिस ने जब तलाशी लेने पर कोई पहचान के रूप में कोई कागजात नही मिला तब पुलिस ने जीवित समझकर जिला अस्पताल भेज दिया।परिजनों का कहना है कि किसी अनजान का फोन आया रात्रि 1:25 बजे महफूज आलम घर से निकला था कुछ घंटों के बाद ग्राम जाफर पुर के प्रधान पति ताहिर हुसैन ने महफूज आलम के परिवार को फोन करके बताया की महफूज आलम का एक्सीडेंट हो गया है| 

प्रधान पति ग्राम जाफरपुर ताहिर हुसैन से  मृतक के  परिजनों मालूम किया आप घटनास्थल पर कैसे पहुंचे हुसैन ने बताया शीशगढ़ कोतवाल ने फोन करके बुलाया था | वही लोग इस बात पर भी सवाल उठा रहे है कि  स्थानीय पुलिस प्रधान को  फोन  करने की वजह  परिवार जनों को सूचना दे सकती थी | परिवार जन जब घटनास्थल पर गए परिवार जनों ने आशंका जताई यह एक्सीडेंट नहीं हत्या है अगर महफूज आलम का एक्सीडेंट होता तो उसकी डेड बॉडी पानी में भीगी हुई नहीं होती | इन्हीं आशंकाओं को देखते हुए परिवार जनों का मानना है यह हत्या है इसी बात को लेकर शीशगढ़ के मैन पड़ा चौराहे पर शीशगढ़ वासियों ने चक्का जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी| 

वही स्थानीय नेता हाजी गुड्डू के समझाने के बाद मृतक के परिजनों ने जाम खोला | हाजी गुड्डू ने कहा पुलिस मामले की जाँच करके इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करेगी जो दोषी निकलेगा उसके खिलाफ पुलिस करवाई करेगी | 

कोतवाल योगेश कुमार यादव ने बताया कि रात्रि दौरान एक युवक पड़ा मिला था जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया परिजनों ने तहरीर दे दी है जांच कर  मुकदमा दर्ज किया जाएगा | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment