पुलिस ने 18 ग्राम स्मैक बरामद करके तस्कर को भेजा जेल।

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

फतेहगंज पश्चिमी।। बृहस्पतिवार को दोपहर के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरिफ्तार करके जेल भेज दिया। उसके पास से 18 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।
जानकारी के मुताबिक मुखबिर ने सूचना दी कि कस्बा का एक स्मैक तस्कर स्मैक की खेप की डीलिंग के लिए रहपुरा अंडरपास पर वहार के किसी तस्कर का इंतजार कर रहा है। सूचना पर भरोसा करके थाना प्रभारी अशवनी कुमार के निर्देश पर दरोगा सुनील राठी ने पुलिस टीम के साथ तस्कर को घेरावन्दी करके दबोच लिया। तलाशी के दौरान तस्कर की जेब से सफेद पन्नी में 18 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस उसको गिरफ्तार कर थाने ले गई ।तस्कर से पूछताछ की उसने अपना नाम समीर क़स्बा का मोहल्ला नई बस्ती बताया। उसने पुलिस को बताया कि बरामद स्मैक कस्बा के पास के गाँब कुरतरा के एक बड़े तस्कर की है।वह उसके कहने पर ही वहार से आने वाले स्मैक तस्कर का इंतजार कर रहा था।उसने खुलासा किया उसे तो केवल दो चार हजार रुपये ही मिलते। वहार के तस्कर का नाम पूछने पर बताया कि उन्हें तस्करो का नाम और पता नही बताया जाता है।उन्हें तो केवल उनका हुलिया बताया जाता है। पुलिस ने उसे गिरिफ्तार करके जेल भेज दिया।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment