माता रानी की किस राशि के जातकों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए अपना राशिफल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दैनिक राशिफल

शुक्रवार-02- जुलाई -सन2021 ईसवी. अष्टमी तिथि, कृष्ण पक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
रेवती नक्षत्र, चंद्रमा मीन राशि में.

**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप 91+9837235505.

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता. खर्च की अधिकता रहेगी और तनाव मिल सकता है. बहुत अधिक मेहनत करने पर कुछ धन की प्राप्ति भी संभव है. कोर्ट कचहरी के काम भी हो सकते हैं.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है जो प्रतिमान में नीच अवस्था में है कर्क राशि में.. मृत्यु भाव में केतु ग्रह चल रहा है छिपे हुए रोग संभव हैं.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है. मानसिक तनाव मिलेगा स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा नसों नाड़ियों में अदृश्य बाधा के कारण पीड़ा होगी.

विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, आपकी राशि में राहु चल रहा है गलत संगति से बचें अन्यथा तनाव मिल सकता है.
 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – सरकारी कामकाज का व्यापारिक गतिविधियों के लिए आज का दिन अच्छा है, व्यर्थ की परेशानियां और अत्याधिक खर्चे से मन परेशान हो सकता है, कोर्ट कचहरी के कार्य में उलझन होगी.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है .आपकी राशि से शनि आठवें भाव में है, इसको शनि की ढैया कहते हैं.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- पूर्व समय में किए गए पुण्य कर्म आज लाभ देंगे. अचानक लाभ की भी आपको आशा कर सकते हैं.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है, आपकी 8वीं में बृहस्पति चल रही है. कर्ज हो सकता है.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- आज का दिन बहुतआज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता. कई प्रकार के कष्ट हो सकते हैं खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा. कारोबार में उलझन आएगी सरकारी कामकाज में देरी.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है . राहु व्यापार स्थान पर है. दुकान को नजर लग सकती है.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा विवाहित जातकों का जीवनसाथी के ऊपर कुछ धन खर्च हो सकता है. पूजा पाठ में विघ्न और भाग्य में अवरोध.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है. छठी व्रत पर चल रही है कर्ज हो सकता है.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है व्यापार में भी परेशानियां आ सकती हैं सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज तनाव मिल सकता है. अधिकारी वर्ग की अनुकूलता नहीं रहेगी. व्यर्थ की भागदौड़ भी हो सकती है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है .आपकी राशि से चौथे भाव में शनि चल रहा है उसको शनि की ढैया कहते हैं .

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – आज का अधिकांश समय मित्रों संगठित होगा संतान के हित चिंतन में भी समय लगेगा विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है. जीवनसाथी संग क्लेश होने पर चुप रहे
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, आपकी राशि में केतु ग्रह है छुपे हुए रोगों और शत्रुओं से मानसिक तनाव मिलता रहेगा.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- अधिकांश में घरेलू कार्यों को करने में लगेगा कुछ समय के लिए तनाव भी मिल सकता है यदि आपने पूर्व समय में कर्ज लिया है तो आज परेशानी होगी शत्रुओं की गतिविधि पर नियंत्रण रखें.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है. छठे भाव का राहु गुप्त शत्रु से कष्ट दे सकता है. शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- परिश्रम की अधिकता रहेगी छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा किसी मित्र के कारण अथवा संतान के कारण कष्ट होगा. बुद्धि बहुत अच्छा कार्य नहीं करेगी.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है शनि की साढ़ेसाती का द्वितीय चरण चल रहा है.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- धन प्राप्ति के लिए आज का दिन अच्छा है. घर में किसी कारण क्लेश का सामना करना पड़ सकता है मौन रहने में भलाई है. राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है . शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- आज का दिन लगभग सामान्य शुभ रहेगा संतान किस चिंतन में समय लगेगा विद्यार्थी वर्ग के लिए भी आज का दिन अच्छा है परिश्रम की आज अधिकता रहेगी छोटे भाई बहन का भी सहयोग मिलेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी गुरु ग्रह है आपकी 12वीं बृहस्पति चल रही है. स्वास्थ्य में धन खर्च. कर्ज बढ़े.

विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505.
8218373975. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment