
राजकुमार
फतेहगंज पश्चिमी।। पुलिस ने कस्बा के एक सटोरिया को गिरफ्तार करके थाना से जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस ने सटोरिया से नकदी,सट्टे की परची, डायरी पैन बरामद किये है।एक भाजपा नेता उसे छुड़ाने के पुलिस पर दबाब बनाते रहे।
मिली जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर भरोसा करके पुलिस ने कस्बा के मोहल्ला लोधीनगर निवासी अमित मौर्य को रुकुमपुर अंडरपास से सट्टा लगाते हुए गिरिफ्तार कर लिया। उसके पास से एक डायरी,सट्टे की पर्ची,पैन और 2440 रुपये बरामद हुए है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई सालों से सट्टे का कारोबार करता है।उसका कारोबार क़स्बा और ग्रामीण क्षेत्र में फैला हुआ है।उसने बताया हर गांब में उसके एक दो एजेंट सट्टे की पर्ची लगाते है। बताया वह एक भाजपा नेता की सरपरस्ती में उन्हें मोटी रकम देकर काम करता है। उसे छुड़ाने के लिए एक कदावर भाजपा नेता पुलिस पर दबाब भी बनाते देखे गए थे।पुलिस ने सटोरिया को गिरिफ्तार करके लिखापढ़ी करने के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया।


