पुलिस ने पंचायत चुनाव से पहले अवैध असलाह बनाने वाली फैक्ट्री का किया खुलासा ,एक गिरफ्तार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | मीरगंज पुलिस ने पंचायत चुनाव में इस्तेमाल होने वाले हत्यारों की अवैध फैक्ट्री पकड़ने में सफलता प्राप्त की है | पुलिस ने  मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है वही पुलिस की दबिश के दौरान  एक युवक भागने में सफल रहा | शुक्रवार सुबह  मीरगंज पुलिस चेकिंग अभियन चला रही थी  तभी पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम करौरा से आगे गहवरा में  रामगंगा के पास कुछ लोग अवैध हथियार बना रहे है जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वहाँ लोहे के पीटने की आवाज़ आ रही थी | पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए  वहाँ हत्यार बना रहे युवक को पकड़ लिया वही दूसरा युवक पुलिस को चकमा देकर भाग गया ।माना जा रहा है कि पंचायत चुनावो में खलल डालने के मकसद से  अवैध हत्यार  बनाये जा रहे थे | पुलिस ने मौके से 315 बोर के  3 तमंचे ,9 नाल 12 बोर तमंचे ,सहित हत्यार बनाने के उपकरण बरामद किए ।पकड़े गए युवक अपना नाम कलीम बताया गया  है जो हत्यार बनाने का काम करता है|  सीओ सुनील कुमार राय ने बताया कि मीरगंज पुलिस रात में वाहनों की चेकिंग कर रही थी कि तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गहवरा रामगंगा किनारे बड़ी मात्रा में अवैध हत्यारों का निर्माण किया जा रहा है | पुलिस ने जब वहां छापा मारा तो बड़ी संख्या में बने और अर्ध बने हथियार बरामद किये | पुलिस ने मौके  से एक युवक को पकड़ लिया जबकि  एक युवक मौके से फरार हो गया ,पकड़े गए युवक को जेल भेजा जा रहा हैं ।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज