पीलीभीत : पेड़ से लटके मिला प्रेमी युगल का शव, लड़के के परिजनों ने लड़की पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शुक्रवार सुबह प्रेमी युगल का गांव के ही बाहर पेड़ से झूलते लटके मिले । जैसे मामले की जानकारी क्षेत्र में फैली उसके बाद सनसनी मच गई । जानकारी के मुताबिक थाना बिलसंडा क्षेत्र  में सुबह जब प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिलने से सूचना मिली । इसके बाद सूचना पर  पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं प्रेमी युगल की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । दरअसल दोनों ही एक ही गांव के रहने वाले आयु लगभग 18 वर्षीय अनिल कुमार पिता बालकराम और गांव की ही रहने वाली युवती का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला | दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे | परिजनों के मुताबिक देर रात दोनों घर से गायब थे परिजन लगातार दोनों की तलाश कर रहे थे आज सुबह दोनों के शव पेड़ से लटके मिले | शवों के मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। उधर शव मिलने के बाद लड़के के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है । एसपी किरीट सिंह राठौर ने बताया कि बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गाँव  में युवक युवती के शव पेड़ से लटके हुए मिले है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों में दोस्ती थी। दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।घटना के मामले में विधि कार्रवाई जारी है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज