पीलीभीत : टाइगर के हमले में दो की मौत, एक ने पेड़ पर चढ़कर बचाई अपनी जान

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

रिंटू वर्मा

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के दियोरिया रेंज की खनौत नदी पुलिया के पास बाघ के हमले में दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल ने पेड पर चढकर बचाई अपनी जान ।

जानकारी के मुताबिक तीन युवक अपनी ससुराल बंडा से वापस अपने घर आ रहे थे तभी अचानक दियोरिया जंगल में टाइगर द्वारा तीनों युवकों पर अटैक कर दिया गया जिसमें एक युवक को टाइगर खींच कर जंगल की ओर ले गया इतनी देर में एक युवक पेड़ पर चढ़ गया और बाद में बचे एक युवक को टाइगर आकर दोबारा खींच कर जंगल की ओर ले गया जिससे टाइगर अटैक से दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना परिजनों को मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना देने के बावजूद भी वन विभाग की टीम और वन विभाग के रेंजर मौके पर नहीं पहुंचे।

इसमें वन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें समय से वन विभाग की टीम और वन विभाग के रेंजर बीके गुप्ता नहीं जाते हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज