जिला पंचायत अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह लाइव: रश्मि पटेल को अध्यक्ष पद के लिए दिलाई गई शपथ

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह संजय गांधी कमेटी हाल में आयोजित किया गया गया। इस मौके पर डीएम बरेली नितीश कुमार ने रश्मि पटेल को शपथ दिलाई । यह शपथ समारोह अपने तय समय से करीब 10 मिनट देरी से शुरू हुआ। इस समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार सहित भाजपा के कई विधायक , पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन , पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह के साथ कई शहर के दिग्गज मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शपथ कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को स्थानीय लोगो ने बुके देकर उनका स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि वह जनता के लिए काम करेंगी। हर गांव में विकास पहुंचाने की कोशिश करेंगी। उनकी इच्छा है कि उनके नाम से पहले उनके द्वारा विकास को जनता याद करे ,यह उनकी कोशिश रहेगी।

संबंधित खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करे

बरेली :रश्मि पटेल बनी जिला पंचायत अध्यक्ष, जीत के लिए सभी का जताया आभार

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज