
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पति पत्नी की लड़ाई में बीचबचाब के लिए आये शख्स की हत्या कर दी गई | पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है | जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर के जाटवपुरा में सोमवार दोपहर नवीन का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था | इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अर्जुन ने पति पत्नी के विवाद की आवाज सुनकर आ गया और लड़ाई को समाप्त करने की कोशिश करने लगा | इस बात से नाराज नवीन ने अपने पडोसी अर्जुन के सिर पर घूंसा मार दिया | जिसके चलते अर्जुन की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई | घटना के बाद से नवीन फरार बताया जा रहा है |


एसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जाटवपुरा में नवीन और उसकी पत्नी का किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई | इसी दौरान लड़ाई की आवाज सुनकर पड़ोसी अर्जुन आ गया उसने दोनों को समझाने की कोशिश की | इस बात से नाराज नवीन ने अर्जुन के सिर पर घूंसा मार दिया | अर्जुन की इलाज के दौरान मौत हो गई | पुलिस ने अर्जुन के भाई की तहरीर पर पर धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपी नवीन की तलाश में जुट गई है |




