पंनवारिया के पीड़ित परिवार से मिला समाजवादी पार्टी का शिष्ट मंडल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । तकरीबन 5—6 दिन पहले पंनवारिया ग्राम में विनोद लोधी की हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार  पुलिस में रिपोर्ट लिखाने गया तो पुलिस ने पीड़ित परिवार की रिपोर्ट दर्ज नहीं की और थाने से लौटा दिया। रिपोर्ट ना लिखने से व सुनवाई ना होने से हताश पीड़ित परिवार  लखनऊ जाकर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से मिला और उन्हें अपनी पीड़ा से अवगत कराया ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  ने पीड़ित परिवार की हर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और जिला बरेली के एक शिष्टमंडल को पीड़ित परिवार से घर जाकर मिलने व हर तरह की पीड़ित परिवार को मदद करने का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप,पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव पूर्व विधायक पंडित आरके शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष अगम मौर्य बी वर्मा पाल साहब सहित शिष्ठ मंडल पंनवारिया ग्राम पहुंच पहुंचकर पीडीत परिवार से मिला और उन्होंने उनका दुख सजा किया ।
पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया यहां पर पूर्व सांसद वीरपाल सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयत्न करें करेगा और दोषी पर सख्त कार्रवाई कर जैल भिजवाया जाएगा और इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी बेगुनाह को ना फसाया जाए जो असल दोषी है उन्हीं को सजा मिले पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय मिले।यहाँ शिष्टममंडल के साथ यहां पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिह यादव जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव  विधानसभा अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह यादव  नगर अध्यक्ष मशकूर खान भूपेंद्र सिंह आकाश प्रेमी  ओमपाल सिंह पाल रविंद सिह यादव द्रोण कश्यप , संजीव कश्यप,अनुज मौर्य आदि काफी संख्या मे लोग रहे।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज