सीडीपीओ के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल , शासन ने मामले पर लिया संज्ञान

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।   आंगनबाड़ी भर्ती से जुड़ा मामला सामने आया है जहां नौकरी दिलाने के नाम पर सीडीपीओ द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मामला चर्चा में आ गया और लखनऊ में बैठे अधिकारियों तक पहुंच गया।
जानकारी के मुताबिक बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर तैनात  कृष्ण चंद्र का एक वीडियो वायरल हुआ  , जिसमें वह  एक महिला अभ्यर्थी से  आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपये रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सीडीपीओ ने नौकरी के नाम पर  रिश्वत टिटौली गांव की निवासी वीरवती ली गई थी , और महिला को आश्वासन दिया था कि उसे नौकरी मिल जाएगी ।
वीरवती ने  सीडीपीओ द्वारा रिश्वत मांगने पर उन्हें  70 हजार रुपये रकम उनकी  ही कार में दी थी । महिला ने रिश्वत देते हुए पूरी वीडियो को अपने मोबाइल में कैद कर लिया था।जब चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी हुई और वीरवती का नाम उसमें नहीं था, तो उसने सीडीपीओ से संपर्क किया। तो  सीडीपीओ ने बहाने बाजी शुरू कर दी।इसके बाद वीरवती ने बरेली के मुख्य विकास अधिकारी  जग प्रवेश से मिलकर वीडियो के साथ शिकायत की ।
  सीडीओ ने वीडियो सहित विस्तृत रिपोर्ट महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक और प्रमुख सचिव को भेजी और सीडीपीओ के विरुद्ध बर्खास्तगी की संस्तुति की है। सीडीओ ने मीडिया को बताया है कि सीडीपीओ से सभी कार्यभार वापस लिए गए है। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की है कि वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति सीडीपीओ ही है।  वीडियो में सीडीपीओ रिश्वत लेते स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैंने शासन को कठोर कार्रवाई की संस्तुति के साथ रिपोर्ट भेज दी है और सीडीपीओ कृष्ण चंद्र से सभी चार्ज से हटा दिए गए हैं।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज