

बरेली | आंवला के राम नगर मे अचानक हुई बरसात में एक घर की दीवार गिरने से गांव का ही एक युवक गंभीर घायल हो गया ,जिसे गंभीर हालत मे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया । जहां युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया | बताया जाता है कि रामनगर के रहने वाले महेशचंद्रा के मकान की दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने से पडोस मे रहने वाला सतपाल दीवार के मलवे मे दबकर गंभीर रुप से घायल हो गया | दीवार गिरने से गंभीर घायल हुये युवक सतपाल को रामनगर के सीएससी ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुये चिकित्सको ने उसे बरेली रैफर कर दिया गयाा, जहा उसकी मौत हो गई।स्थानीय लोगो के मुताबिक ग्राम प्रधान द्वारा गांव मे सडक पर खरंजे का निर्माण हो रहा था।इसी दौरान दीवार भरभराकर गिर गई। वही ग्रामीणों का कहना है कि कई बार भवन स्वामी से जर्जर दीवार होने पर बताया गया पर भवन स्वामी ने उनकी बातों पर गौर नहीं किया| मृतक सतपाल की मौत से उसके परिवार मे कोहराम मच गया। सतपाल अपने पीछे बीबी व दो बच्चो को छोड गया है |




