कोविड गाइड लाइन के बीच मनाया जाएगा उर्स ए रजवी, प्रशासन से अनुमति मिलना बाकी

SHARE:

सुन्नी बरेलवियों के रूहानी इमाम अहमद रज़ा खान फ़ाज़िले बरेलवी का सालाना उर्स-ए-रज़वी हर साल इस्लामिया ग्राउंड में मनाया जाता है। जिसमें शिरकत के लिए देश-विदेश से लाखों जायरीन बरेली आते थे। लेकिन कोरोना महामारी के चलते उर्स-ए-रज़वी पिछले साल 100 लोगों की सीमित संख्या में मनाया गया था। इस साल उर्स 2,3 व 4 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जिसकी घोषणा पोस्टर जारी कर पिछले दिनों दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) ने की थी।

दुनिया भर के अकीदतमंदों को पोस्टर के माध्यम से सूचना दी जा चुकी है। साथ ही पोस्टर में सभी अकीदतमंदों से अपने-अपने देश,प्रदेश व ज़िलों में मनाने की अपील की गई है। इस साल उर्स-ए-रज़वी कैसे और कितने लोगों में सम्पन्न होगा क्या रूपरेखा रहेगी। इसी को लेकर आज दिनांक 22 सितंबर बुद्धवार शाम 4 बजे कलेक्टेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक ज़िला इन्तेज़ामिया (ज़िला प्रशासन) व दरगाह इन्तेज़ामिया के साथ प्रस्तावित है। बैठक की अध्यक्षता ज़िलाधिकारी बरेली  नितीश कुमार जी करेगें। वरिष्ठ पुलिश अधीक्षक श्री रोहित सिंह सजवाण समेत उर्स से सम्बंधित ज़िले भर के अधिकारी शामिल होंगे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!