हैंडलूम की दुकान में लगी भयंकर आग ,लाखो का नुकसान

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

मुमताज   

बहेड़ी। नगर की प्रसिद्व मीना मार्केट में एक दुकान में आग लगने से उसमें रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने पर वहां हड़कम्प मच गया और लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को देने के बाद आग बुझाना शुरू कर दी। करीब एक घंटे बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन वह आग को बुझा नही पाई जिसपर बरेली से दो और फायर बिग्रेड की गाड़ियों को मंगाया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।

       नगर के मोहल्ला शेरनगर निवासी फैजुल हसन की मीना मार्केट में फैशन महल क्लॉथ स्टोर और हैंडलूम की दुकान है। बीती मंगलवार की रात करीब साढ़े 11 बजे शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई। दुकान में आग लगने से मोहल्ले के लोगों में हड़कम्प मच गया और लोगों को डर सताने लगा कि कहीं आग उनके मकानो व दुकानो को अपनी चपेट में न ले ले। आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड के देने के बाद लोग दुकान स्वामी के साथ आग बुझाने में जुट गए। बताया जाता है कि फायर बिग्रेड की गाड़ी को काफी देर तक धक्का दिया गया जिसके बाद वह स्टार्ट हो पाई। फायर बिग्रेड की गाड़ी को 2 कि0मी0 की दूरी तय करने में करीब 1 घंटे का समय लग गया जिस कारण आग बेकाबू हो गई। फायर बिग्रेड की गाड़ी के पहुंचने पर दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए जुट गए।

   baazar me aag

कुछ देर बाद बरेली से भी फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं जिसपर कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया लेकिन तब तक दुकान मे रखा लाखों रुपये का सामान जल चुका था। आग लगने से दुकान का लिंटर तक गिर गया और आसपास की दुकानो और मकानो को भी क्षति पहुंची है। फायर बिग्रेड अमले की लेटलतीफी से लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने सीएफओ का घेराव कर गुस्से का इज़हार किया। लोगों का कहना था कि यहां की फायर बिग्रेड आग की घटनाओं पर काबू पाने में अब तक सफल नही हो पाई है जिससे आग लगने पर लोगों का काफी नुकसान हो जाता है। घटना के बाद तमाम व्यापारी एकत्र होकर बरेली फायर बिग्रेड कार्यालय पहुंचे । व्यापारियों मांग की कि कोतवाली के सामने खड़ी पड़ी जगह पर अस्थायी तौर पर फायर बिग्रेड की गाड़ी खड़ी की जाए ताकि नगर में कोई आग की घटना होने पर समय रहते उसपर काबू पाया जा सके। 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment