फिल्मी स्टाइल में हुई वकील की हत्या , वकील के भाई पर लगा हत्या का आरोप

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

sp gramin rajkumar agarwal

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक वकील की हत्या कार से कुचलकर फिल्मी स्टाइल में कर दी गई और घटना को अंजाम देकर हत्यारे मौके से फरार हो गई | मृतक की पत्नी ने इस संबंध में अपने देवर सहित अन्य तीन लोगो पर हत्या का मामला दर्ज कराया है | पुलिस ने केस  दर्जकर  मामले की जाँच शुरू कर दी है |  वहीं इस घटना के बाद मृतक की पत्नी और बच्चे काफी डरे सहमे हुए हैं और उन्हें भी जान का खतरा मंडरा रहा है

 विशारतगंज थाना क्षेत्र के अतरक्षेणी गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह की पत्नी रजनी सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पति की हत्या उसके  देवर और उसके तीन साथियो ने मिलकर की है। मंगलवार की शाम अधिवक्ता संजय सिंह मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी और बेटे के साथ अपने घर विशारतगंज जा रहे थे। इस दौरान बेटे को टॉयलेट आई तो उन्होंने बाइक सड़क किनारे रोक दी और बेटा टॉयलेट करने चला गया। इस बीच संजय सिंह और उनकी पत्नी फोन पर किसी से बातचीत करने लगे। तभी  पीछे से एक कार आई जिसने संजय सिंह को टक्कर मार दी। संजय सिंह बाइक के साथ घायल होकर सड़क पर गिर गए। जिसके बाद हत्यारो ने दोबारा से कार से उन्हें कुचल दिया। जिस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी के मुताबिक जब यह घटना हुई तो मौके पर उनका बेटा मौजूद था | 

मृतक अधिवक्ता संजय सिंह की पत्नी का  यह भी आरोप है कि उनका देवर मुदित प्रताप सिंह काफी दबंग किस्म का है और आपराधिक वारदातों में लिप्त रहता है। जिस वजह से उनके पति अपने भाई से ज्यादा मतलब नही रखते थे। रजनी ने बताया कि एक साल पहले भी एक लाख रुपये की सुपारी देकर भी उनके पति की हत्या करने की कोशिश की गई थी। रजनी का आरोप है कि उनके देवर ने गलत पते पर असलाह का लाइसेंस बनबाया था। जिसकी शिकायत रजनी के पति ने अधिकारियों से कर दी थी। जिस वजह से मुदित अपने भाई से रंजिस मानने लगा था। मुदित ने कल मौका पाकर संजय सिंह का बरेली से पीछा किया और फिर विशारतगंज के पास कार से कुचलकर उनकी हत्या कर दी।

 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल बताया  कि अधिवक्ता संजय सिंह की पत्नी रजनी सिंह ने अपने देवर मुदित प्रताप सिंह पर अपने पति को कार से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मुदित के साथ 3 अन्य लोगो के नाम भी  बताये है जो इस हत्याकांड में शामिल है। पुलिस ने चारो लोगो के खिलाफ विशारतगंज थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस  आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment