
शुक्रवार -16-जुलाई -सन2021 ईसवी. सप्तमी तिथि, शुक्ल पक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
हस्त नक्षत्र, चंद्रमा कन्या राशि में. सूर्य का राशि परिवर्तन- कर्क की संक्रांति रात्रि में- स्नान दान शनिवार की सुबह. सूर्य होगा दक्षिणायन.
**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता. परिश्रम की अधिकता रहेगी. सूर्य का राशि परिवर्तन से मेहनत घटेगी.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- मित्रों का सहयोग मिलेगा प्रयास करने पर धन लाभ भी संभव है, सूर्य का राशि परिवर्तन से घरेलू आवश्यकताओं को जुटाने में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – अधिकांश समय घरेलू चिंताओं में गुजरेगा. हल्का तनाव भी मिल सकता है. सूर्य के राशि परिवर्तन से परिश्रम के द्वारा धन लाभ. अर्थात किया गया परिश्रम सफल होगा.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा परिश्रम की अधिकता रहेगी. सूर्य के राशि परिवर्तन से बुद्धि द्वारा धन लाभ और क्रोध में अधिकता. धन हानि में कमी.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- धन लाभ के लिए किया गया प्रयास सफल होंगे. सूर्य के राशि परिवर्तन से स्वास्थ्य में कमीहो सकती है ऐसा लगेगा जैसे ब्लड प्रेशर लो हो गया हो अर्थात शरीर में ऊर्जा की कमी.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा व्यापारिक गतिविधियों के लिए आज का दिन अच्छा है अधिकारी वर्ग की अनुकूलता प्राप्त होगी. सूर्य का राशि परिवर्तन से बाहरी क्षेत्रों द्वारा लाभ अर्जित किया जा सकता है.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- आज का दिन खर्चे से भरा रहेगा बाहरी क्षेत्रों से नए व्यापारिक अनुबंध प्राप्त कर सकते हैं तनाव भी मिल सकता है, सरकारी कार्यो में देरी होगी. सूर्य का राशि परिवर्तन से व्यापारी गतिविधियों में तेजी.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है. सूर्य का राशि परिवर्तन सरकारी कार्यों में सुधार लाएगा, व्यापार भी सुधार की ओर.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन लगभग सामान्य सा है लेकिन पूर्व दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा. सूर्य का राशि परिवर्तन भाग्य में कमी लाएगा, कर्क की संक्रांति से सिंह की संक्रांति तक 30-दिन सूर्य आराधना करना आपके लिए अच्छा रहेगा.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- पुण्य कर्म उदय होंगे, छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें. सूर्य का राशि परिवर्तन जीवन साथी से तनाव उत्पन्न हो सकता है. आपका जरा सा भी बोलना घर में क्लेश के नए बीज बो देगा. इसलिए चुप ही रहें.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है शरीर साथ नहीं देगा. सूर्य का राशि परिवर्तन जीवन साथी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहेगा.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- आज का दिन लगभग सामान्य सही रहेगा माता के प्रति चिंतित रहेंगे. अधिकांश समय सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यों को करने में लगेगा. सूर्य का राशि परिवर्तन संतान के लिए ठीक नहीं रहेगा बुखार आ सकता है. मित्रों से संबंध बिगड़ सकते हैं.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




