
यूपी के बरेली में एक बार फिर पुरानी कहाबत सही साबित हुई है कि दोस्त दोस्त के मुसीबत में काम आता है | मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हेमराजपुर में गंगा किनारे रविवार दोपहर एक किसान पर बाघिन ने हमला कर दिया | यह देख उसके दोस्त ने भी अपने दोस्त की जिंदगी बचाने के लिए बाघिन पर फावड़ा से हमला कर दिया | हालाँकि इस घटना में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए | इसी दौरान बाघिन भी लोगो के आने की आहट से भाग खड़ा हुआ | जैसे लोगो को घटना की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया | ग्रामीणों ने घायल दोनों किसानों को सीएचसी में भर्ती कराया है जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है | जानकारी के मुताबिक बरेली के मीरगंज में पिछले सात दिनों से बाघिन ने आतंक मचा रखा है | बताया जाता है कि बाघिन पहाड़ के जंगलों से भटक कर आ गई है। इस बाघिन की दहशत के चलते आस पास गांव के लोग घरों में कैद होने के साथ जाग-जाग कर रात गुजार रहे हैं | ग्रामीणों के अनुसार खादर इलाके में बाघिन ने रविवार दोपहर में किसान खेतों पर पानी लगा रहे थे तभी झाड़ियों में से निकले बाघिन ने दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया | पास के खेतों पर काम कर रहें किसानों ने चीख पुकार की आवाज सुनी तो देखा कि बाघिन धर्मपाल सिंह पर हमला कर रहा है | देखते ही फावड़ा लेकर दौड़े चन्द्र पाल को भी बाघिन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| खादर इलाका ज्यादातर जंगलों से घिरा हुआ है जिससे अक्सर यहां जंगली जानवर आ जाते हैं और खेतों पर काम करने वालें किसानों के शिकार करने की कोशिश करते है ।यहां के स्थानीय लोग वन विभाग के कर्मचारियों से शिकायत कर चुके है पर नतीजा हर बार की तरह शून्य रहता है |




