

संभल | अरुणाचल में ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी के जवान प्रदीप यादव बर्फीली पहाड़ियों पर फिसलने के कारण शहीद हो गए | रविवार को प्रदीप यादव का पार्थिव शरीर उनके पैतृक चंदौसी तहसील के गांव चितौरा पहुंचा | प्रदीप यादव के शव पहुंचने की खबर से बड़ी संख्या में लोग अपनी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच गए | इस दौरान प्रदीप के शव को देखते ही ग्रामीणों की आँखे नम हो गई | ग्रामीण प्रदीप यादव की मौत की खबर पर चुप थे | उनका कहना था उनके गांव का बेटा देश के लिए शहीद हुआ है | इस बात का उन्हें गर्व है | वही डीएम से लेकर तमाम स्थानीय नेता और कई प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए |

जानकारी के मुताबिक शहीद प्रदीप यादव चंदौसी तहसील के गांव चितौरा के रहने वाले थे | अब छुट्टी मिलने पर अपने गांव आते थे | उधर यूपी के सीएम योगी ने आईटीबीपी के जवान प्रदीप यादव के शहीद होने पर उनके शौर्य व वीरता को नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है | मुख्यमंत्री योगी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा के साथ परिवार में एक शख्स को सरकारी नौकरी देने के साथ , शहीद के नाम पर एक सड़क का नामकरण करने की घोषणा की है | सीएम योगी ने यह भी कहा है कि वह शोक की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ है |




