
बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बुधवार को एक बैठक ऑनलाइन संपन्न हुई जिसमें संघ परिवार के महानगर एवं नगर कार्यकारिणी पर्यंत कार्यकर्ता एवं सभी अनुषांगिक संगठनों के प्रमुख उपस्थित रहे। इस बैठक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने संबोधित किया। उन्होंने इस वैश्विक महामारी के दौर में की दूसरी लहर के अधिक संक्रमण और घातक होने के कारण समाज के अंदर आई नकारात्मकता को दूर करने हेतु एवं समाज का मनोबल बढ़ाने हेतु घर के अंदर रहते हुए विशेष प्रकार के सेवा कार्य और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा करी । उन्होंने कहा कि जब कभी भी राष्ट्र पर किसी भी प्रकार की आपदा आती है तब उस समय भारतीय समाज सेवा सहयोग के लिए संघ की तरफ दृष्टि करता है उसको लगता है कि निस्वार्थ भाव से समर्पित होकर संघ के स्वयंसेवक धैर्य संयम साहस और अनुशासन के साथ समाज की सेवा करेंगे ।

इस महामारी के समय में भी समाज में व्याप्त पर्याप्त डर को भी दरकिनार करके स्वयंसेवक सेवा के कार्यों में जुट गए ।ऑक्सीजन की सेवा से लेकर भोजन बैड दिलाने दवाई पहुंचाने तक की सभी सेवाओं को उन्होंने हाथों हाथ लिया। इसी क्रम में कल सायं से सेवा भारती बरेली महानगर और प्रातः स्मरणीय डॉ हेडगेवार स्मारक समिति के सहयोग से 30 बेड का कोविड केयर सेंटर के नाम से आइसोलेशन केन्द्र कांति कपूर बालिका विद्यालय नैनीताल रोड पर प्रारंभ होने जा रहा है उन्होंने बताया के इस में 20 बेड और बढ़ाने की भी संभावना के साथ इसे खोला जा रहा है अभी 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर इसमें लगा दिए गए हैं जिन भी लोगों की ऑक्सीजन 90 से अधिक है और वह होम आइसोलेशन में असुविधा महसूस कर रहे हैं वह इसमें निशुल्क आकर रह सकते हैं भोजन दवा इत्यादि की संपूर्ण स्वच्छता के साथ व्यवस्था रहेगी सेवा भारती की ओर से एंबुलेंस की व्यवस्था भी इस केंद्र को सुनिश्चित की गई है।15 मई को विश्व परिवार दिवस पर सभी अनुषांगिक संगठनों के साथ उन्होंने एक विस्तृत और वृहद परिवार सहभोज के कार्यक्रम की चर्चा की जिसमें उन्होंने विश्व परिवार दिवस पर सभी संगठनों के प्रमुखों से कहा परिवारों से रात्रि 8:00 बजे सहभोज का आवाहन करें और उस आह्वान के साथ अपने अड़ोस पड़ोस जीव जंतु पेड़ पौधों और यहां तक की सड़क पर रहने वाले किसी विक्षिप्त व्यक्ति तक की भी चिंता उस दिन हम सबको करनी है। आधुनिक समय में विभिन्न कारणों से जब हमारी जीवन चर्या अस्तव्यस्त हो गई है ऐसे समय में इस लॉकडाउन के अंतर्गत विश्व परिवार दिवस पर हम अपनी जीवन चर्या को व्यवस्थित करने का प्रयास इस दिन से प्रारंभ करेंगे पिछले वर्ष बरेली से लगभग 40000 परिवार इस परिवार सहभोज कार्यक्रम से जुड़े थे आशा है कि इस बार इस संख्या में बड़ी बढ़त दर्ज होगी और सर्व समाज इससे जुड़ेगा। यह देश में ही नहीं विदेश में रहने वाले भी अपने परिवार के सदस्य मित्र रिश्तेदार सभी से आग्रह करने का उन्होंने आवाहन किया। बैठक में विभाग प्रचारक आनंद जी ने वर्तमान में चल रहे सेवा कार्यों के विषय में विस्तार से बताया साथ ही कोविड केयर सेंटर के संचालन हेतु बरती जा रही सावधानियों को भी इंगित किया बैठक में प्रांत सहसेवा प्रमुख उमेश ,विभाग संघचालक सी ए केसी गुप्ता जी सरसंघचालक अतुल खंडेलवाल महानगर संघचालक डॉ सत्यपाल विभाग कार्यवाह शशांक भाटिया महानगर कार्यवाह विमल महानगर प्रचारक विक्रांत सहित विभिन्न संगठनों के प्रमुख उपस्थित रहे।




