शहर विधायक के प्रयास से जल्द कर्मचारी नगर की बिजली व्यवस्था होगी दुरस्त

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। गर्मी आते ही कर्मचारी नगर के लोगो की बिजली से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती है। कर्मचारी नगर के लोगो की बिजली की समस्या दूर करने के लिए स्थानीय पार्षद दीपक सक्सेना काफी समय से प्रयास कर रहे थे, अब यह प्रयास पूरे होते दिख रहे है।विधायक डॉ अरुण ने ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा से अपने पत्र के द्वारा कर्मचारी नगर में कार्य कराने का अनुरोध किया गया था जिस पर मंत्री जी के आदेश अनुसार विद्युत विभाग के अधिकारीगण अधीक्षण अभियंता नगरीय एन के मिश्रा एवं अधीक्षण अभियंता तारिक जमील एवं अधिशासी अभियंताओं की टीम के साथ विधायक अरुण कुमार के कार्यालय पर विधायक डॉ अरुण कुमार , वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार , डॉ अनिल शर्मा एवं पार्षदों , मंडल अध्यक्षों के साथ विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस मौके पर पार्षद दीपक सक्सेना ने अपने क्षेत्र की चर्चा के दौरान इज्जत नगर सब स्टेशन को ओवरलोड की समस्या से बचाने के लिए 5 एमवीए ट्रांसफॉर्मर शीघ्र करवाने की बात की जिस पर अधिकारियों ने कहा कि 10 दिनों के अंदर इसका स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा तथा क्षेत्र की तार टूटने की समस्या के निराकरण के संबंध में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 10 दिनों में क्षेत्र में तारों के स्थान पर पंच लाइन बनाने का एस्टीमेट तैयार करा कर कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया जाएगा साथ ही जहां पर ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने की आवश्यकता है उसे भी कराने का प्रयास किया जाएगा।
कर्मचारी नगर क्षेत्र की विद्युत लाइन को शहरी क्षेत्र से जोड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ अनिल शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि कर्मचारी नगर की लाइन को शहरी लाइन से जोड़ा जाए ।विधायक डॉ अरुण कुमार ने भी इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और शीघ्र कर्मचारी नगर को शहरी लाइन से जोड़ने को कहा।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज