
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर खरोच आने के चलते मिस्त्री और ग्राहक में विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की दोनों पक्षों ने अपने अपने पक्ष के लोग बुला लिए । इसके बाद जमकर लाठी डंडे चलने के साथ फायरिंग हुई । इस घटना में छर्रे लगने से 6 लोग घायल हो गए जिसमे चार राहगीर भी शामिल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोगो को गिरफ्तार किया है। मामला जैसे ही पुलिस के आलाधिकारियों तक पहुंचा तो वह भी घटनास्थल पर दौड़ पड़े।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना प्रेम नगर के अंतर्गत एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल ठीक कराने मिस्त्री के पास गया था ,जहां उसकी मोटरसाइकिल पर खरोच लगने से उसका विवाद हुआ ।दो व्यक्तियों के बीच में हुए विवाद में एक व्यक्ति के द्वारा फायर करने से चार लोगों को छर्रे लगे और उनको सामान्य चोटें आई हैं। दोनों ही को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। धारा 307 का मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। दोनों पुलिस हिरासत में हैं।




