रेलवे लाइन पर मिली सिर कटी युवक की लाश, शव की हुई शिनाख्त

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

sadat station par mouke par log

बरेली :  मीरगंज थाना क्षेत्र के नगरिया सादात स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर शनिवार सुबह एक युवक की सिर कटी लाश मिली | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक की शिनाख्त हर्षित गुप्ता पुत्र अरविंद कुमार गुप्ता (20) निवासी मोहल्ला रतनपुरी के रूप में की गई।

हर्षित के पिता अरविंद गुप्ता ने बताया कि उनका पुत्र रूद्रपुर में एक निजी  फैक्ट्री में काम करता था 4 दिन पहले ही वह मीरगंज आया था। कल दोपहर वह  4 बजे घर का पंखा सही कराने के लिए मीरगंज गया था। शाम तक उसके न लौटने पर छानबीन शुरू की गई लेकिन वह नहीं मिला | शनिवार की सुबह लोग रेलवे स्टेशन पर घूमने गए तो बेटे को पड़ा देख लोगों ने फोन कर बताया। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनके बेटे का सर कटी लाश पड़ी थी। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसके बेटे की  सिर कटी लाश दो भागों में  थी |  धड़ पटरी के अंदर और सिर पटरी के बाहर पड़ा हुआ था।

पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान 20 वर्षीय हर्षित गुप्ता पुत्र अरविंद कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. इस मामले में जीआरपी को खबर की गई है. उसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा | मामले की जांच शुरू की जा चुकी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का आरोप है कि हर्षित गुप्ता की हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए किसी ने हत्या के बाद सिर और उसका शरीर रेलवे लाइन पर  फेंका होगा । हालांकि रेलवे लाइन पर न ही खून पड़ा था और न ही उसका मोबाइल व अन्य सामान ही  मिला |   जानकारों के अनुसार युवक की   लूप लाइन पर उसकी सिर कटी लाश मिली है  उस पर केवल  दो ट्रेनों का गुजरना होता है वह भी स्टेशन पर रुक कर जाती हैं। अगर वह आत्महत्या करता तो रेल का ड्राइवर स्टेशन मास्टर को सूचना ज़रूर देता लेकिन रेलवे स्टेशन पर ऐसी कोई सूचना का जिक्र ही नहीं है। 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज