
बरेली / दिल्ली : तंजीम उलमा ए इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने दिल्ली में जुमे की नमाज़ के बाद नवनिर्मित राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह से मुलाकात की, यह मुलाकात लगभग 1 घंटे तक चली | इस दौरान मौलाना ने उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों के मसाईल और उनकी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया| मौलाना ने उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही ज्यादतियों की बात कहते हुए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन से दखल करने की गुजारिश की , मौलना ने उत्तर प्रदेश में खा़स कर धर्मांतरण के नाम पर मुसलमानों की गिरफ्तारियां , मॉब लिंचिंग, लव जिहाद के नाम पर फर्जी तरीके से प्रताड़ित करने के मामलों को मौलाना ने प्रमुखता से रखा| वही चेयरमैन इकबाल सिंह में मौलाना द्वारा उठाये गए मुद्दों को गम्भीरता से लिया और आशवासन दिया कि अल्पसंख्यकों को रक्षा और सुरक्षा प्रदान की जायेगी|




