

बरेली | शीशगढ़ थाना क्षेत्र के धर्मपुरा की गौटिया में चावल के कट्टे के रूपए के लेनदेन में विवाद हो गया | जिसके चलते दोनों पक्ष में जमकर मारपीट और फायरिंग हो गई | इस घटना में दोनों पक्ष के 9 लोग घायल हो गए | सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के 4 -4 लोग हिरासत में ले लिए साथ ही घायल लोगों को बरेली के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया | बताया जाता है कि शनिवार की रात रूपए मांगने के लिए दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी फिर रविवार को दुबारा कहासुनी हो गई जिसमें एक पक्ष ने फायरिंग कर दी वही दूसरे पक्ष ने जबावी कार्रवाही शुरू कर दी | इस घटना में दोनों पक्ष से 9 लोग घायल हो गए |
एक पक्ष के जमीर अहमद ने वताया कि गाँव मे उसकी किराने की दुकान से 2 माह पूर्व दूसरे पक्ष के जुवैर अहमद ने अपने फुफेरे भाई को 3 हजार रुपये के चावल 8 दिन को कहकर उधार दिलाये थे । जब मैने अपने उधारी के रूपए मांगे तो दूसरे पक्ष के लोग एक राय होकर नाजायज असलहों के साथ उसके घर पहुंचे और मारपीट के साथ फायरिंग कर दी ।वही दूसरे पक्ष के जुवैर अहमद ने वताया कि बीती रात शराब के नशे में धुत जमीर अहमद ने गाली गलौच की थी तब मामला शान्त हो गया ।सुवह को फिर विवाद शुरू हो गया और जमीर अहमद ने गाली गलौच ,मारपीट के साथ ही उसकी किराने की दुकान में तोड़फोड़ कर सामान फेंक दिया और नाजायज असलहों से फायरिंग शुरू कर दी ।
स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के मुताबिक जमीर अहमद और जुवैर अहमद दोनों की गाँव मे किराने की दुकानें हैं ।दोनों में रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था ।सुवह को अचानक दोनों पक्षों में मारपीट के साथ गायरिंग शुरू हो गई | दोनों पक्षों से इसरार अहमद पुत्र छोटा उम्र 10 वर्ष ,2 निशा पुत्री सगीर खान ,3 अकरम पुत्र भूरा ,4 जेवा पत्नी अकरम ,5 शबीना पत्नी नईम 6 जमीर अहमद पुत्र वली अहमद ,7 मन्नू खान पुत्र लतायफ खान ,8 घसीटा पुत्र अमीर 9 , नदीम खान भी घायल हुए है |
इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने मीडिया को बताया कि अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है ।घायलों को इलाज को भेज दिया है ।तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी जाएगी । फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस ने 8 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है |




