

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर मे जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की दबंगई का मामला सामने आया है जिसमें दबंगों द्वारा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए जाने को लेकर ग्राम विकास अधिकारी को ना सिर्फ तमंचे के बल पर मारा पीटा गया है बल्कि सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए | यह सारी घटना जनपद के विकासखड बिलासपुर की है जिसके बाद पीड़ित घबरा गया और इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई जिसके बाद थाने में आरोपी जिला पंचायत सदस्य पुत्र सहित 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
जाणकारी के मुताबिक रामपुर की तहसील बिलासपुर के ब्लॉक में उस समय जमकर हंगामा हो गया जब जिला पंचायत सदस्य पुत्र अफशान अपने दो साथियों सहित वहां असलाह से लैस होकर पहुंच गया और उसने ब्लॉक में मौजूद ग्राम विकास अधिकारी राजीव कुमार से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने को लेकर नाजायज दबाव डाला लेकिन राजीव कुमार द्वारा नाजायज काम करने को मना कर देगा जिस पर उत्तेजित दबंगों ने एक राय होकर उन्हें जहां असलहे के बल पर मारने पीटने शुरू कर दिया , जिसके बाद वहां पर लोगों द्वारा बीच-बचाव कर दिया गया इस बीच मौका पाकर दबंग वहां से खिसक लिए इस घटना की रिपोर्ट पीड़ित द्वारा तीनों दबंगों के खिलाफ थाने में दर्ज करा दी गई है ।
पीड़ित ग्राम विकास अधिकारी राजीव कुमार कि वह ऑफिस में बैठ हुए थे इसी दौरान और अफशान खान ने मेरे गिरेबान पकड़कर मुझे ले गया और मुझे गंदी गंदी गालियां दी और मुझे थप्पड़ मारे और मेरी कनपटी पर तमंचा लगाकर गाली बकते हुए बोला मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाया। ग्राम विकास अधिकारी राजीव कुमार ने कहा दबंग मुझसे व फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा रहे थे। अफशांन खान महूनागर का गुंडा बदमाश है। अफशांन की मम्मी जिला पंचायत मेम्बर हैं वार्ड नंबर 2 की और यह अफशान खान अपने आप को जिला पंचायत मेम्बर कहलाता है।
अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि राजीव कुमार ग्राम विकास अधिकारी द्वारा थाना बिलासपुर पर तहरीर दी गई जिसमें बताया गया वह आज एडीओ पंचायत के कार्यालय में सरकारी काम कर रहे थे तभी महानगर के अफशांन खान, उस्मान खान, आलमगीर जो थाना मिलक खानम में गांव पड़ता है आकर इन पर फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दबाव बनाने लगे ऐसा ना करने पर राजीव कुमार के साथ मारपीट की गई गाली गलौज की गई और बताया गया उनके सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए गए। इस संबंध में थाना बिलासपुर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है उस्मान खान को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।




