
मुज्जसिम खान
दुनिया जैसे-जैसे तरक्की की राह पर आगे बढ़ रही है वैसे वैसे रिश्तो मैं प्रेम और आपसदारी खत्म होने की कगार पर पहुंचती जा रही है । इसकी एक बानगी जनपद रामपुर में देखने को मिली है जहां एक महिला का अपने पड़ोस में रहने वाली दूसरी महिला से मोबाइल फोन को लेकर मामूली विवाद हो गया । हद तो तब हो गई जब महिला ने इस विवाद के चलते दूसरी महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर डाली । घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी महिला को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया ।

जानकारी के मुताबिक रामपुर के थाना गंज क्षेत्र के नई बस्ती निवासी तस्लीम बेगम घर पर थी उसके पड़ोस में रहने वाली महिला रेशमा जो मोबाइल पर गाने सुन रही थी इसी दौरान तस्लीम बेगम की लड़की से पड़ोसन महिला का मोबाइल पानी में गिर गया जिस कारण दोनों मे विवाद शुरू हो गया। आरोप है की इसी बीच रेशमा ने उत्तेजित होकर धारदार हथियार से तस्लीम बेगम के ऊपर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । वही घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा हत्यारोपी महिला को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह के मुताबिक थाना गंज क्षेत्र में दो महिलाएं रेशमा और तस्लीम जो दोनों एक ही मकान में किराए पर रहती थी दोनों में मोबाइल को लेकर कुछ हल्का-फुल्का विवाद हो गया जिस पर रेशमा ने तस्लीम के गले पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई इस मामले में रेशमा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है




