
राजकुमार
फतेहगंज पश्चिमी। नवोदय विद्यालय को जाने वाले रोड की पुलिया टूटने से आवाजाही बन्द होने से नवोदय में रहने वाले शिक्षकों के परिवारो को दैनिक वस्तुएं नही मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कोरोना महामारी के चलते बच्चे विद्यालय में नही पहुँचे है।विद्यालय की प्रधानाचार्य ने अर्चना मिश्रा ने जिलाधिकारी से मौखिक और लिखित शिकायत की है।
कस्बा से नवोदय विद्यालय को जाने वाले रोड पर रहपुरा गाँब के पास वनी पुलिया पूरी तरह से टूट गयी है।जो केवल हादसे को दावत ही नही दे रही है।बल्कि लोग इसमें गिरकर चोटिल हो रहे है।चौपहिया वहान नही निकलने से रोजमर्रा के जरूरत की वस्तुएं विद्यालय में पहुंचने की दिक्कत खड़ी हो गयी है।जिससे नवोदय विद्यालय के आवास में रह रहे शिक्षकों के दर्जनों परिवार का जीवन संकट में आ गया है। शिक्षक संजीव सिंह तोमर ने बताया पुलिया का कुछ हिस्सा बचा हुआ था।जिससे बाइक से निकल जाते थे।लेकिन सोमवार को वह भी टूटने से रास्ता पूरी तरह से वन्द हो गया है।रहपुरा के ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को टूटी पुलिया में एक बजरी की ट्राली फस गयी।जिसे क्रेन से निकाला गया था।विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने जिला अधिकारी से लिखित और मौखिक शिकायत की है।




