भोलेनाथ की कृपा से आज किस किस राशि वालों को होगा लाभ- जाने अपना राशिफल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दैनिक राशिफल , दिन सोमवार 19 जुलाई

सोमवार-19- जुलाई -सन2021 ईसवी. दसवीं तिथि, शुक्ल पक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
विशाखा नक्षत्र, चंद्रमा तुला राशि में. शाम लगभग 6:00 बजे के बाद वृश्चिक राशि में केतु के साथ.

**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505.

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- आज का दिन लगभग सामान्य शुभ ही रहेगा, जो जातक विवाह के योग्य हैं उनको विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता उत्पन्न होगी. दिन में व्यापारिक लाभ ,शाम 6:00 बजे के बाद का समय अच्छा नहीं कहा जा सकता. व्यर्थ की उलझन और चोट चपेट से बचें.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता दौड़-धूप अधिक रहेगी घर से संबंधित किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, शाम का समय बहुत अच्छा नहीं है, घर के क्लेश से बचें.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अध्ययन और ज्ञान अर्जन के लिए अच्छा है,. प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता उत्पन्न होगी. शाम का समय अच्छा नहीं है स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य करके धन प्राप्ति के कई अवसर मिलेंगे. कल का तनाव भी मिल सकता है, शाम का समय मित्रों संग व्यतीत हो सकता है कुसंग से बचें.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- आज परिश्रम की अधिकता रहेगी दिन मिलाजुला रहेगा शाम का समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता घर के क्लेश से बचें. पेट में भी हल्की तकलीफ हो सकती है.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- धन प्राप्ति की दिशा में किया गया प्रयास सफल होंगे वाणी का प्रभाव बना रहेगा शाम के समय अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- आज का दिन लगभग सामान्य शुभ रहेगा बुद्धि और युक्ति के द्वारा लाभ अर्जित कर सकते हैं. शाम के समय रुका फसा कोई पैसा मिलने की संभावना बनती है.

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता व्यापारिक दौड़ भाग हो सकती है. शाम का समय भी हल्का तनाव मिलेगा.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- लाभ की दिशा में किया गये प्रयास सफल होंगे. भाग्य साथ देगा, पूर्व समय में किया गया पुण्य कर्म आज फलित हो सकते हैं. शाम का समय बहुत अच्छा नहीं है.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- व्यापारिक गतिविधियों में अधिकांश समय लगेगा, सरकारी कार्य में देरी होगी. परिश्रम का पूर्ण फल नहीं मिलेगा. शाम के समय अचानक लाभ की कुछ आशा कर सकते हैं. आज धर्म से धन मिले.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- भाग्य साथ देगा दिन की शुरुआत पूजा पाठ से करें तो दिन अच्छा बीतेगा. यदि आप सरकारी सेवा में हैं तो शाम के समय हल्का तनाव मिल सकता है.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है शुगर के रोगी सावधान रहें. शाम के समय धर्म-कर्म में रुचि जागृत होगी पूर्व समय में किया गये पुण्य कर्म भी फलित होंगे.

विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment