भगवान विष्णु की कृपा आज किन किन राशियों पर रहेगी ,जाने अपना राशिफल- ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश पांडे से

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दैनिक राशिफल, 15 जुलाई

बृहस्पतिवार- 15-जुलाई -सन2021 ईसवी. पंचमी का क्षय षष्ठी तिथि, शुक्ल पक्ष ,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, चंद्रमा कन्या राशि में सुबह 8:30 पर आएगा .

**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505.

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- सुबह 9:00 बजे के बाद भागदौड़ की अधिकता रहेगी दवा इत्यादि पर धन भी खर्च होगा. परिश्रम बहुत अधिक करना पड़ेगा.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- मित्रों के सहयोग से धन प्राप्ति संभव है, प्रयास करें. वाणी का प्रभाव बना रहेगा.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – हल्की फुल्की परेशानी संभव है अधिकांश समय घरेलू कार्यों को करने में लगेगा. बुद्धि विवेक से प्रसिद्धि संभव.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- परिश्रम की अधिकता और धन का अब आप मानसिक कष्ट दे सकता है. बहुत प्रयास करने पर बाहरी क्षेत्रों से लाभ.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- सुबह 9:00 बजे के बाद का समय धन प्राप्ति की दिशा में अच्छा है. प्रयास करने पर सफलता संभव. हरी सब्जी के काम करने वाले किसान लाभ में रहेंगे.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- सुबह-सुबह खर्चा हो सकता है सुबह 9:00 बजे के बाद का समय सामान्य रहेगा. व्यापार में वृद्धि.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- खर्च की अधिकता से मन परेशान हो सकता है, जरूरत से कम ही धन रहेगा इसलिए मानसिक कष्ट संभव है. घर से पूजा पाठ करके निकले अच्छी उर्जा से काम बनेंगे.

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है प्रयास करें सरकारी काम बनाने का योग है अधिकारी वर्ग की अनुकूलता मिलने की प्रबल संभावना बनती है.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- व्यापार में सुधार के कई अवसर प्राप्त होंगे सरकारी अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- भाग्य में सुधार फिर भी शत्रु पर निगाह रखें, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- आज चंद्रमा मृत्यु वाले भाग में हैं स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा नहीं है कफ वृद्धि के कारण मांसपेशियों में दर्द भी संभव है.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा अधिकांश समय घरेलू कार्यों को करने में व्यतीत होगा मान प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है. घरेलू समस्याएं आपस में बैठकर विचार करने से आसानी से हल होंगी.

विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment