बरेली पुलिस की गिरफ्त में आया नकली नोट का सप्लायर

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

अब्दुल वाजिद
 

बरेली। बहेड़ी पुलिस ने नकली नोट के सप्लायर को 100-100 के पांच नोटो के साथ गिरफ्तार किया है। दरसल बहेड़ी पुलिस ने दो दिन पुराने नकली नोट से संबंधित मामले में मुख्य अभियुक्त को तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को एक मुखबिर से उसके बहेड़ी थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी।  पुलिस मुख्य अभियुक्त को शुक्रवार को  हरजिन्द्र सिंह उर्फ लाडी पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम रसोईयापुर थाना सितारगंज जिला ऊधमसिंहनगर उत्तराखण्ड को चौडेरा पुल पर के पास से समय सुबह  7.30 बजे सुबह गिरफ्तार कर लिया ।  पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 100 रुपये के 05 नकली नोट भी बरामद किये है। बताया जाता है कि हरजिंदर कम रकम लेकर दुगने रकम के नकली नोट यूपी के बॉर्डर में चलाने को देता था।

 
बहेड़ी पुलिस ने दो दिन पूर्व भी नकली नोटो के साथ दो आरोपियों को किया था गिरफ्तार

 बहेड़ी पुलिस ने  नकली करेंसी के  व्यापार करने के आरोप 16 सितंबर को दो लोगो को गिरफ्तार किया था  | पुलिस ने आरोपियों के पास से 100 -100 रूपए के 897 नकली करेंसी बरामद किये थे  | पहले भी पकड़े गए आरोपी उत्तराखंड के रहने वाले थे  | 

पुलिस ने चुरैली डाम के पास से की थी गिरफ्तारी

 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग चौकी चुरैली डाम क्षेत्र में नकली  नोटो  का  व्यापार कर रहे है जिससे क्षेत्र में जाली मुद्रा का प्रचलन बढ़ रहा है | पुलिस ने मामले पर निगाह बनाई रखी और कुछ ही दिनों ने नकली  नोटो के सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस ने आरोपियों के पास 89700 हजार की नकली नोटो को बरामद किया |  पुलिस ने बताया कि पकडे गए लोगो में ऊधमसिंह नगर ज़िले के नानकमत्ता के  शफ़ीक़ पुत्र सद्दीक अहमद दौलतराम उर्फ़ बाबूजी पुत्र ओमप्रकाश है | 

 बहेड़ी पुलिस ने प्रेस नोट जारी करके बताया था  कि नकली नोटो के व्यापार करने के सम्बन्ध में दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है , जिनके पास से 89700 रूपए की नकली करेंसी बरामद की गई है | पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है | पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 489 b -489 -c ipc के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा था |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज