बदायूं : एसएसपी संकल्प शर्मा ने दातागंज कस्बे के रिश्वतखोर दरोगा और सिपाही पर मुकदमा दर्ज कराया

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज गुप्ता

बदायूं । दातागंज के मिश्रा मोहल्ला में रहने वाले प्रिंस गुप्ता ने पिछले दिनों कार व रुपयों के लेनदेन से जुड़ी शिकायत आईजीआरएस पर डाली थी। इसके निस्तारण की जिम्मेदारी दरोगा ओमपाल को दी गई थी। प्रिंस की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक मंगलवार को दरोगा ओमपाल ने उसे शिकायत के निस्तारण के बहाने से फोन करके कोतवाली में बुलाया और हवालात में डाल दिया। इसके साथ ही शांतिभंग की कार्रवाई करने की बात कही। इस पर उसके परिजन व परिचित पहुंचे और सिपाही प्रभात से बात की तो उसने पांच हजार रुपये देने को कहा। पांच हजार रुपये देकर दोनों ने प्रिंस को छोड़ दिया। जब यह मामला एसएसपी के संज्ञान में पहुंचा तो पूरे प्रकरण की जांच कराने के बाद एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। एसएसपी ने बताया शिकायत मिली थी, एसपी सिटी से जांच करायी। दातागंज कोतवाली के दरोगा और सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी। सभी थानों के इंचार्जों को चेतावनी दी कि अगर कहीं से रिश्वत का मामला सामने आया, मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment