
पंकज गुप्ता
बदायूं । मंगलवार को लगभग आठ बजे महिला होमगार्ड राजकीय कालेज के गेट के पास पहुंची तो वहां उझानी कोतवाली में तैनात सिपाही कुमित बाइक से एक अन्य साथी को लेकर आया और उसे रोक लिया। बाइक उसका साथी चला रहा था। आरोप है कि कुमित ने ज्वलनशील द्रव होमगार्ड पर फेंका। इससे होमगार्ड को जलन होने लगी। घटना के बाद सिपाही वहां से भाग निकला। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी सिपाही समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिपाही उझानी कोतवाली में तैनात है। वहीं एसएसपी संकल्प शर्मा ने इस मामले में विभागीय जांच शुरू करा दी है। दोषी पाए जाने पर सिपाही के खिलाफ आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा सके। शहर में रहने वाली महिला होमगार्ड की ओर से दर्ज मुकदमे के मुताबिक वह रात को ड्यूटी खत्म करके जेल से आठ बजे निकली थी।
Author: cradmin
Post Views: 31




