
राजकुमार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के विकास खंड क्षेत्र के गाँवो की 67 ग्राम पंचायतों की मतगणना जानकी देवी इंटर कॉलेज में कुछ देर में शुरू होने वाली है | यहां सुबह हुई अचानक बारिश से व्यवस्थाएं प्रभावित हुई है | प्रशासन ने कोरोना को ध्यान में रखते हुए थर्मल स्केनिंग के साथ सैनिटाइजर की व्यवस्था की है | मतगणना स्थल पर ऐसे प्रत्याशी और एजेंट को प्रवेश दिया जायेगा जो कोविड गाइड का पालन करेंगे | देरशाम तक सभी पदों पर परिणाम के आने की आशंका है | फिलहाल यह अभी जानकारी नहीं मिल पाई है कितने अधिकारी और कमर्चारियों को मतगणना के लिए लगाया गया है | हमारे संवाददाता के मुताबिक मतगणना स्थल के बाहर लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम कायदे का पालन नहीं कर रहे है साथ ही मतगणना स्थल के अंदर भी कभी कभी सोशल डिस्टेंसिंग के नियम टूटते नजर आ रहे है |
जानिए क्या है मतगणना स्थल पर स्थिति ,देखिये यह गैलरी











