नाबालिग किशोरी का शव मिलने से मचा हड़कंप , पुलिस मामले खुलासे में जुटी

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

devraniya

देवरनिया। कोतवाली देवरनिया के गांव गुलडिया मोहम्मद हुसैन मे सोमवार को  एक नाबालिग किशोरी का  शव घर से कुछ दूरी पर एक गौशाला के बाहर मिला।  जैसे ही ग्रामीणों ने शव को देखा तो गांव में सनसनी मच गई | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | पुलिस का कहना कि प्रथम दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है हालाँकि कुछ ज्यादा नहीं कहा जा सकता सभी बातें पीएम में स्पष्ट हो जाएगी | 

कोतवाली देवरनिया के गांव गुलडिया मोहम्मद हुसैन निवासी गाडी चालक  पप्पू सिंह रविवार की रात को अपने घर पर के बाहर आगन मे सो रहा था,अन्दर कमरे मे उसकी सोलह वर्षीय पुत्री देवलता सो रही थी, मृतिका के दोनों पुत्र ओमवीर व अनिल गाडी लेकर बाहर गये हुए थे | जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह गांव की महिलाएं कुडा डालने जा रही थी । इसी दौरान महिलाओं ने  देवलता का शव   शारदा नहर के पास  घर से कुछ  दूरी पर गौशाला के बाहर पाखड पेड के नीचे  पडा देखा था । महिलाओं ने शव पड़े होने की  सूचना उसके  पिता व अन्य गांव वालों को दी , इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुंछतांछ करने के बाद शव को अपने कब्जे मे लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ  बहेड़ी ने  डाक स्काउड,फ्रिंगट प्रेन्ट यूनिट  को लेकर मौके  भी जांच पडताल की‌। पीड़ित परिवार में अभी तक घटना के सम्बन्ध में तहरीर नहीं दी है,लडकी के पिता ने किसी रंजिश से इंकार किया है। फिलहाल पुलिस जांच मे जुटी है,और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज