

बरेली | शीशगढ़ थाना क्षेत्र के धर्मपुरा की गौटिया में रविवार सुबह चावल के कट्टे के रूपए के लेनदेन में विवाद हो गया था | जिसके चलते दोनों पक्ष में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई थी | इस घटना में दोनों पक्ष के 9 लोग घायल हो गए | सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के 4 -4 लोगों को भी हिरासत में लिया था | बताया जाता है कि शनिवार की रात रूपए मांगने के लिए दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई थी फिर रविवार को दुबारा कहासुनी हो गई जिसमें एक पक्ष ने फायरिंग कर दी वही दूसरे पक्ष ने जबावी कार्रवाही शुरू कर दी | इस घटना में दोनों पक्ष से 9 लोग घायल हो गए | पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए घटना के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है |
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
थाना शीशगढ़ पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 284 /21 धारा 147/ 148 /149/ 452/ 307 /323/ 504/ 506 आईपीसी में वांछित अभियुक्त गण जावेद पुत्र सगीर ,कल्लू पुत्र नियाज ,सगीर पुत्र काले खां ,भूरा पुत्र शफीक खान, अकरम पुत्र भूरा निवासी गण धरमपुरा गोटिया थाना शीशगढ़ बरेली तथा मुकदमा अपराध संख्या 285 /21 धारा 147/ 148 /149 /452 /307/ 323 /504 /506 /427 आईपीसी में वांछित अभियुक्त गण घसीटा पुत्र अमीर जान ,मुहिम पुत्र वहीद खान ,नन्हे बाबू पुत्र बलिया अहमद ,शानू पुत्र वली अहमद निवासी गण धर्मपुर की गोटिया थाना शीशगढ़ बरेली को गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त घसीटा उपरोक्त की निशानदेही पर प्रयोग की गई एक बंदूक देसी 12 बोर एक खोखा एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है| बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 286 /21 धारा 3/ 25 /27 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया है । आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है |
दोनों पक्षों के है अपने अपने तर्क :
एक पक्ष के जमीर अहमद ने वताया कि गाँव मे उसकी किराने की दुकान से 2 माह पूर्व दूसरे पक्ष के जुवैर अहमद ने अपने फुफेरे भाई को 3 हजार रुपये के चावल 8 दिन को कहकर उधार दिलाये थे । जब मैने अपने उधारी के रूपए मांगे तो दूसरे पक्ष के लोग एक राय होकर नाजायज असलहों के साथ उसके घर पहुंचे और मारपीट के साथ फायरिंग कर दी ।वही दूसरे पक्ष के जुवैर अहमद ने वताया कि बीती रात शराब के नशे में धुत जमीर अहमद ने गाली गलौच की थी तब मामला शान्त हो गया ।सुवह को फिर विवाद शुरू हो गया और जमीर अहमद ने गाली गलौच ,मारपीट के साथ ही उसकी किराने की दुकान में तोड़फोड़ कर सामान फेंक दिया और नाजायज असलहों से फायरिंग शुरू कर दी ।
स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के मुताबिक जमीर अहमद और जुवैर अहमद दोनों की गाँव मे किराने की दुकानें हैं ।दोनों में रात को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था ।सुवह को अचानक दोनों पक्षों में मारपीट के साथ गायरिंग शुरू हो गई | दोनों पक्षों से इसरार अहमद पुत्र छोटा उम्र 10 वर्ष ,2 निशा पुत्री सगीर खान ,3 अकरम पुत्र भूरा ,4 जेवा पत्नी अकरम ,5 शबीना पत्नी नईम 6 जमीर अहमद पुत्र वली अहमद ,7 मन्नू खान पुत्र लतायफ खान ,8 घसीटा पुत्र अमीर 9 , नदीम खान भी घायल हुए है |




