देह व्यापार कराने के आरोप में नीटू को नमो सेना से किया बाहर, नमो ने संगठन में किया विस्तार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। नमो सेना इंडिया ( भाजपा समर्थक ) के विस्तार को सोमवार को चोपला रोड स्थित एक क्लब में संगठन के जिला अध्यक्ष पंकज पांडे की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई जिसमें कुछ नए लोगों को जोड़ा गया। साथ ही संगठन के उपाध्यक्ष रहे कुलदीप सिंह नीटू को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाने की जानकारी दी गई। संगठन की ओर से पीसी में बताया गया है कि नीटू एक गेस्ट हाउस के मालिक है उन पर आरोप था कि वह अपने गेस्ट हाउस में देह व्यापार, दारू पार्टी के साथ जुआ खिलवाने के कारण जेल भी जा चुके हैं इसलिये उन्हें संगठन से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह अकीलुद्दीन को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। गुरुदर्शन सिंह को महासचिव ,निर्दोष शर्मा को प्रवक्ता एवं सुदेश मिश्रा को संगठन मंत्री के साथ मोहम्मद अजीम को संगठन का सदस्य बनाया गया है। वही संगठन की ओर से आशा जताई है कि अपने पदों की जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन करेंगे। वार्ता के समय जिला अध्यक्ष पंकज पांडेय, अतुल मिश्रा, सुदेश मिश्रा, नन्द किशोर, अकीलुद्दीन, निर्दोष कटिहार व अजीम मौजूद रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment