दिल्ली : रोहिणी कोर्ट में गैंगवार से मचा हड़कंप, तीन की मौत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दिल्ली। देश मे  सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली रोहिणी कोर्ट में आज  गैंगवार हो गया। घटना में दो हमलावरों के सहित तीन लोगों की मौत हो गई।  मिली जानकारी के अनुसार  रोहिणी कोर्ट परिसर में अचानक हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया । कोर्ट में हुई गैंगवार में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की मौत हो गई है।

बताया जाता है कि गोगी को   तिहाड़ जेल से कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान  गोगी के विरोधी गैंग से जुड़े टिल्लू गैंग के  दो हमलावरों ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई  ।  दोनों हमलावर वकील की ड्रेस में आए थे । काला कोट और काली पैंट पहने होने के चलते उन्हें कोर्ट में आसानी से एंट्री मिल गई। बाद में गोलियों की तड़तड़ाहट से सुरक्षाकर्मी ऐक्शन में आ गए और दोनों हमलावरों को मौके पर ही मार गिराया।

पुलिस के एक आलाधिकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र को वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया था।  इंटेलिजेंस टीम ने उसे गुरुग्राम से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह हत्या, अपहरण, पुलिस पर हमला आदि वारदातों में शामिल रहा था।

शुक्रवार को  पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम उसे रोहिणी अदालत में पेश करने के लिए लाई थी। इसी दौरान वहां पर वकील की ड्रेस पहने हुए दो शख्स आए और उन्होंने गोगी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज