
फतेहगंज पश्चिमी।। थाना क्षेत्र के गांव में अपनी जगह में भैंस बांधने का विरोध करने पर दवंगो के द्वारा घर की दीवार गिराने का आरोप एक ग्रामीण ने लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
गाँब मनकरी निवासी चन्द्रसेन शंकधार ने बताया कि उनके पड़ोसी ने उनकी जगह में भैस बांध रखी थी। उन्होंने उसका विरोध करते हुए उसे खोलने को कहा तो वह झगड़े पर उतारू हो गए। जिस पर उनकी सूचना पर पहुँची 112 पुलिस ने भैस खुलवा दी। आरोप है पुलिस के जाने बाद दवंग चार पिता पुत्र ने उनकी ईंट से बनी पक्की दीवार को सब्बल से ढहा दी। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
Author: cradmin
Post Views: 45




