फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइवे पर दोपहर के बाद स्कूटी सवार को पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित गति से आ रही कार ने जबरजस्त टक्कर मार दी।जिससे स्कूटी सवार दोनो लोग खाई में गिरने से गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को एम्बुलेंस से बरेली अस्पताल भेज दिया।
रामपुर के मिलक निवासी हरिशंकर गुप्ता अपने मित्र आरिफ के साथ परसाखेड़ा जा रहे थे।दोपहर के बाद करीब एक बजे जब राधाकृष्ण मंदिर तिराहे से थोड़ा आगे पहुँचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को ठोक दिया।जिससे वह स्कूटी समेत खाई में गिर गिरकर गंभीर घायल हो गए।सूचना पर पहुँची पुलिस ने राहगीरो की मदद से उनको खाई से निकालकर एम्बुलेंस से बरेली निजी अस्पताल भेज दिया।
Author: cradmin
Post Views: 33




