फतेहगंज पश्चिमी : भटौली नगला में भाजपा ने प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ने के लिए सम्मेलन किया

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

bjp prabodh sammelan miraganj

राजकुमार 
बरेली | मीरगंज विधानसभा में प्रबुद्ध सम्मेलन  हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बहेड़ी विधानसभा के विधायक छत्रपाल सिंह व रईस एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय चौहान ने की डी. सी.बी.चैयरमैन वीरेंद्र गंगवार वीरू ,विधायक मीरगंज डा 0 डी सी वर्मा ,पूर्व प्रदेश महामंत्री  पूरन लाल लोधी, वार्ड नंबर 28 जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह ,जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ,जिला महामंत्री  सोमपाल शर्मा ,जिला संयोजक डॉ विजय गंगवार , तरुण गंगवार ,जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा  रामपाल गंगवार , भगवान सिंह ,जिला पंचायत सदस्य मन्नू ,जिला पंचायत सदस्य निरंजन ,मंडप अध्यक्ष  शिवम शर्मा ,मण्डल अध्यक्ष  तेजपाल फौजी ,युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता ,ब्लॉक प्रमुख मीरगंज  गोपाल गंगवार के साथ आदि प्रबुद्धजन उपस्तिथ रहे। सम्मेलन में प्रभु वर्ग जैसे एडवोकेट शिक्षक शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक गण व डॉक्टर चिकित्सक आदि प्रतिनिधियों को फूलों की माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा प्रमुख प्रबुद्ध  वर्ग समाज को दिशा देने का काम करता है। हमेशा सरकारों के गठन में प्रबुद्ध  वर्ग का बहुत बड़ा योगदान रहता है मुख्य अतिथि बहेडी़ विधायक छत्रपाल गंगवार ने कहा की हमारी सरकार की प्राथमिकता है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास इसी क्रम में सभी प्रबुद्ध जनों का योगदान समाज के प्रति सराहनीय है आप सभी लोग समाज को दिशा देने का काम करते है। आज हमारा समाज जागरूक हुआ है और इसमें सबसे बड़ा योगदान हमारे प्रबुद्ध जनों का है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज