

फतेहगंज पश्चिमी।। कस्बा के ठाकुरद्वारा मंदिर में मंगलवार को राधा जन्माष्टमी उत्सव पर मंदिर के पुजारी सूर्य प्रकाश पाठक के साथ पंडित गणेश गोपाल ने विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ दूध दही शहद शक्कर के साथ गंगाजल से अभिषेक किया। इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, संजीव गोयल, मोनू गोयल, सोनू गुप्ता उधर दूसरी ओर राधा रानी के भक्तों ने कस्बे के मैन बाजार में विशाल भंडारा का आयोजन कर आसपास क्षेत्र से बाजार में आए लोगों ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन राज कपूर गुप्ता, पंकज शर्मा, अखिलेश अग्रवाल, गोविंद कुमार गुप्ता, जानकी देवी इंटर कालेज के वरिष्ठ लिपिक अमित सिंह, हिमांशु अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, शीलू चौहान, शशांक अग्रवाल उर्फ अन्ना का सहयोग रहा। दूसरी ओर मंदिर ठाकुरद्वारा में राधा रानी का श्रृंगार किया वहीं महिलाओं ने राधा रानी के भजनों का गुणगान कर सभी का मन मोह लिया भजन कीर्तन करने वालों में रीना अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, रमा जयसवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, रीता अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, सूचि अग्रवाल, रितु अग्रवाल, कांति सक्सेना, शोभा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, नैना अग्रवाल के साथ आदि महिलाएं मौजूद रहीं।




